👁 0 views Views
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़ चैप्टर के माध्यम से मंगलवार को क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह को 50 पीपीई किट जनपद हापुड़ की सुरक्षा में लगे हुए पुलिसकर्मियों के जीवन सुरक्षा हेतु मंडलीय सचिव सोनू चुग एवं सचिव शांतनु सिंघल के द्वारा एसोसिएशन की ओर से सहायता स्वरूप दी गई है। जैसा कि सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित की गई बोर्ड मीटिंग में सभी सदस्यों ने एकमत से प्रण लिया था कि जिस प्रकार शासन, पुलिसकर्मी,स्वास्थ्य कर्मी, हापुड़ की जनता की सेवा में दिन रात कार्यरत हैं, उसी प्रकार संपूर्ण एसोसिएशन भी तन ,मन ,धन से यथा संभव सहायता करने में कभी पीछे नहीं रहेगी।






























