👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : निर्जला एकादशी के अवसर पर हापुड़ में शनिवार को जगह-जगह प्याऊ लगाकर मीठे शरबत का वितरण किया गया. जनपद हापुड़ के बाबूगढ़, हापुड़ के विभिन्न इलाकों, राष्ट्रीय राजमार्गों समेत जगह-जगह मीठे शरबत का वितरण किया गया. लोगों ने इस दौरान बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. कहा जाता है कि निर्जला एकादशी पर मीठा शरबत वितरित करने का एक अलग महत्व है. हापुड़ के गली-मोहल्लों के बाहर मीठे शरबत का वितरण किया गया जिसे पीकर लोगों को गर्मी से राहत मिली.





























