👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित शनि देव मंदिर के पास विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हिंदू एकता समिति की ओर से मीठे शरबत का वितरण किया गया. इस दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बता दें कि मनोज, राहुल रोहित, नकुल, नीरज आदि ने इस दौरान मीठे शर्बत का वितरण किया जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. बता दें कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया. बच्चे-बुजुर्ग, महिला पुरुष, राजगीर व यात्रियों ने तपती गर्मी के बीच शरबत का आनंद लिया.



























