हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को समाज सेवी दीपक त्यागी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोदीनगर रोड़ बिजली घर के सामने कोल्डस्टोरेज के पास प्रसाद वितरित किया। समाज सेवी दीपक त्यागी ने हनुमान जयंती के अवसर पर हलवे का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया। इस दौरान सभी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर राहगीरों, दुकानदारों, मजदूरों आदि ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान से मंगल कामना की। बिजली घर निवासी रवि गोड़ ने कहा कि यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। इस मौके पर शिवकुमार रावत पत्रकार, सुनील, बाली गोड़, भोला कश्यप, धर्मेंद्र, नीरज, चिराग, नितिन, शौकत अली, रोहित, नरेंद्र, रोहन, सुरेश पंडित आदि मौजूद रहे।
गाय और भैंस के शुद्ध दूध || Pure Milk की FREE DELIVERY: 9068607739


























