हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद में 20 नवम्बर रविवार से राशन की दुकानों पर खाद्यान्न वितरण शुरु किया गया है, जो 30 नवम्बर तक चलेगा।
जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना ( पीएमजीकेएवाइ) के अंतर्गत सितम्बर 2022 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न चावल पांच किलोग्राम प्रति यूनिट 20 से 30 नवम्बर तक वितरण किया जाएगा। ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा रहेगी। राशन कार्ड धारकों को पोर्टबिलिटी के अंतर्गत चावल प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दुकान पर पर्यवेक्षक अधिकारियों की तैनाती की गई है। ई-पास मशीनों से वितरण प्रत्येक दिवस सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक किया जाएगा। जिले में दो लाख 21 हजार से अधिक कार्ड धारक है। इनमें 8805 कार्ड धारक अंत्योदय है। इन कार्डों से करीब 9.50 लाख से अधिक गरीब लोग जुड़े हुए है।
हापुड़ में ब्रांडेड जूतों पर 70% तक की छूट: 9870978772
https://youtu.be/gyveRSL-c2M




























