हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सामाजिक कार्यों में अग्रणी लायंस क्लब हापुड़ ग्रेटर के पदाधिकारियों ने दो सौ तुलसी के पौधों का वितरण किया। पौधा वितरण कार्यक्रम श्री चंडी मंदिर परिसर में गुरुवार को आयोजित किया गया।
लायंस क्लब की ओर से अनुज गोयल ने बताया कि तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर है और भारतीय व सनातन संस्कृति का प्रतीक है। घर-घर तुलसी का पौधा लगे यह संस्था का प्रयास है। तुलसी से कष्टों का निवारण होता है और परिवार में लक्ष्मी वास करती है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























