👁 0 views Views
हापुड़: आर्य समाज हापुड़ ने कोरोना योद्धाओं को आयुर्वेदिक औषधियों की किट गुरुवार को प्रशासनिक व पुलिस विभाग में वितरित की। अतरपुरा चौपला पर सीओ राजेश कुमार व अन्य पुलिस इंस्पेक्टर, सिपाहियों को वितरित की तथा थाने में कोतवाल अवनीश गौतम अन्यअधिकारियों व स्टाफ को औषधी किट दी। पुलिस लाइन तथा महिला थाने में भी वितरण किया गया।
अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव को आयुर्वेदिक किट भेंट की गयीं। किट में च्यवनप्राश, तुलसी अर्क, कफ सिरप, पंचतत्व चूर्ण, नीम सोप, सैनिटाइजर आदि रखी गयी है। पूर्व प्रधान आनद आर्य ने बताया कि यह किट कोरोना योद्धाओं में शरीर की प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाने में बहुत उपयोगी रहेगी।

































