हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड स्टार परिवार के द्वारा जुलाई माह में जन्मे लायन सदस्यों व बच्चो का जन्मदिन एवं वर्षगाँठ वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के साथ मनाया गया जिसमें भोजन प्रसादी की सेवा की गयी. उपस्थित सभी लायन सदस्यो ने अपने हाथों से भोजन परोस कर वृद्धजनो को भोजन करवाया।
लायन निशा मित्तल, लायन कविता गोयल व लायन सोनिया गर्ग ने सभी वृद्धमहिलाओं के हाथों पर तीज की मेहंदी भी लगाई व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
सेवा कार्य में प्रधान लायन दीपक मित्तल, सचिव लायन नितिन गर्ग, कोषाध्यक्ष लायन तुषार गोयल, ज़ोन चेयरपर्सन लायन विशाल मलहोत्रा, लायन गौरव सिंघल, लायन प्रतीक अग्रवाल, लायन अनुराग गर्ग आदि उपस्थित रहे.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























