👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका हापुड़ में शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत डिजिटल परिचय पत्र सासंद राजेंद्र अग्रवाल, विधायल विजयपाल आढ़ती, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने 500 लाभार्थियों को परिचय पत्र बांटे।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियोमं को दस और 20 हजार का मुफ्त ऋण मिलेगा। पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि लाकडाउन में पथ विक्रेताओं का काफी व्यापार चौपट हुआ था। पथ विक्रेताओं के व्यवसाय व धंधों को उभारने के लिए सरकार द्वारा बिना ब्याज से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं से अपील की। इस मौके पर अनेक भाजपाई मौजूद थे।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093

































