गौरैया संरक्षण हेतु गौरैया के कृत्रिम घर वितरित किए










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):गौरया के संरक्षण हेतु गौरैया उड़ान टीम ने हापुड़ के रेलवे पार्क में स्वहस्त निर्मित घौंसले वितरित किए।। बता दें कि अब गौरैया का सृजन काल चल रहा है ऐसे में गौरैया घोंसला तलाश रही है।शहरों में उसके आवासीय संकट से उबारने के लिए लोग घरों में कृत्रिम बॉक्स लगाते हैं फरवरी माह से गौरैया अंडे देने शुरू करती है।ऐसे में वह अंडे देने के लिए सुरक्षित घर की तलाश करती है, जहां वह अपना घोसला बना सके। हापुड़ की गौरैया की उड़ान टीम जो कि पिछले 2 वर्षों से लुप्त होती गौरैया को बचाने के लिए व उनकी संख्या को बढ़ाने में लगी हुई है। गौरैया की उड़ान टीम द्वारा जगह -जगह पर गौरैया के लिए घर लगवाए गए हैं और लोगों को गौरैया को बचाने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। यह घर निशुल्क लगवाए जा रहे हैं। हापुड़ फ्रीगंज रोड़ स्थित रेलवे पार्क में गौरैया की उड़ान टीम ने गौरैया के लिए कृत्रिम घर लगवाए व लोगों को निःशुल्क वितरित भी किये और लोगों से अपने- अपने घरों के आस पास ये घर लगाने व दाना पानी रखने की अपील भी की।इस मौके पर टीम की सदस्य- डॉ रेणु देवी, चारु यादव,प्रीति यादव, दिनेश सिंह,तान्या यादव आदि उपस्थित थे।

MOBILE EXCHANGE OFFER
BUY & SELL OLD MOBILE PHONES
MOBILE FUSION :
📲 7409166666 📲 8979766582







Related Posts

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

Read more

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
error: Content is protected !!