हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ की एक बैठक जिला कार्यालय स्वर्ग आश्रम रोड पर की गई जिसमें जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने युवा कमांड की ईकाई को भंग कर दिया।
उन्होंने कहा कि युवा कमांड के पदाधिकारी लगातार संस्था के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले रहे हैं और न ही राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए। इसलिये उन्होंने यह कदम उठाया है और साथ ही कहा कि जो और भी ऐसे पदाधिकारी जो बिल्कुल निष्क्रियता अपना रहे हैं उन्हें भी पदमुक्त कर दिया जाएगा।
वे केवल संस्था के प्रशासनिक सदस्य बने रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी मनवीर सिंह व महिला ब्रिगेड की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सुमन त्यागी ने संयुक्त रूप की।संचालन जिला महासचिव कपिल शर्मा ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला सचिव विजय वर्मा, मुकेश प्रजापति, ताराचंद जाटव व दिवाकर त्यागी उपस्थित थे।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more
























