हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा में किसी बात को लेकर अस्पताल कर्मी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अस्पताल कर्मचारी को पीटा। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मजीदपुरा में आईशा नर्सिंग होम में तैनात कर्मचारी मंगलवार को दूध लेने गया था जहां उसका किसी से विवाद हो गया। जब वह अस्पताल वापस लौटा तो कुछ देर बाद आधा दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में घुस गए और जमकर मारपीट की। आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस छानबीन कर रही है।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512































