
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव चक्रसेनपुर उर्फ बाबूगढ़ निवासी साहिल ने बताया कि उनके परिवार के देवेश, सरजीत, ऋतिक व नितीश से कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर मुकदमा चल रहा है जिसकी वजह से आरोपी उनसे व उनके परिवार से रंजिश रखते हैं।
13 नवंबर 2024 को वह अपने चाचा अमरजीत के साथ खेतों पर गए थे जहां पहले से ही मौजूद सरजीत, देवेश, ऋतिक, नितेश और रंजीत निवासी गांव हरनाथपुर कोटा विवादित भूमि की नींव खोद कर चहारदिवारी कर रहे थे जिसका विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
The Prime School in Babugarh Chhawani
DEEWAN GLOBAL SCHOOL || Admissions Open Session: 2025-2026 || 7055651651





























