हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सालेपुर में मंगलवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। वहीं सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालातों को संभाला। इस दौरान कुछ लोग चोटिल हो गए जिनका उपचार चल रहा है। फिलहाल थाने में किसी ने तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी का कहना है की तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला मंगलवार का है जब गांव में किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जैसे ही पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंची और हालातों को काबू में किया। पुलिस का कहना है कि स्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























