हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव दौताई में नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे निकल आए और पथराव शुरू हो गया. मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.
बता दें कि गांव दौताई में मामूली कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया और पथराव शुरू हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दो को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.
बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में बाबूगढ़ छावनी में स्थित गढ़ रोड पर रविवार को हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन…
Read more






















