हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हर्ष विहार में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। सूचना पाकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दो लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। हापुड़ के सर्किल ऑफिसर वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला निवासी मोहित कश्यप और चंद्रपाल सिंह पक्ष में पुरानी रंजिश के चलते यह विवाद हुआ। चंद्रपाल सिंह अग्निशमन विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है। कहासुनी के दौरान विवाद इस कदर बढ़ गया कि फायरिंग भी हुई जिससे लोगों में दहशत मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512





























