
👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के कस्बा बहादुरगढ़ में सोमवार को चाय की पत्ती उधर ना देने पर दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। इस दौरान मामला मारपीट में बदल गया और लाठी-डंडे निकल आए और पत्थराव भी हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को मौके से पकड़ लिया। मामले की जांच जारी है।हापुड़ में सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जोकि बहादुरगढ़ क्षेत्र के कस्बा बहादुरगढ़ की बताई जा रही है जिसमें दो पक्षों के बीच विवाद होता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि चाय की पत्ती उधर ना देने पर विवाद हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों को काबू में किया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
































