हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में श्री बिजेंद्र मणि त्रिपाठी अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जनपद न्यायाधीश हापुड़ के निर्देशन में, नोडल अधिकारी लोक अदालत व अपर जिला जज हापुड़ डा. रिमा बंसल की देखरेख में, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रथम हापुड़ द्वारा रविवार 3 जुलाई को आरबिट्रेशन के निष्पादन वादों को निस्तारण करने हेतु विशेष लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश श्री बिजेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया।
विशेष लोक अदालत में जिला जज बिजेंद्र मणि त्रिपाठी ने दो वादों का, अपर जिला जज (पोक्सो-3) हापुड़ कमलेश कुमार द्वारा दो वादों का, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हापुड़ मृदुल दूबे द्वारा तीन वादों का, अपर जिला जज (एससी/एससी एक्ट) उमा कांत जिंदल द्वारा दो वादों का, अपर जिला जज (पोक्सो-2) रिमा बंसल द्वारा चार वादों का, अपर जिला जज (एफ.टी.सी-1) राखी चौहान द्वारा दो वादों का, अपर जिला जज (एफ.टी.सी-2) छाया शर्मा द्वारा दो वादों का निस्तारण किया गया। श्री राम सिटी फाइनेंस लिमिटेड द्वारा दस वादों का निबटारा किया गया। जनपद हापुड़ में रविवार को आयोजित विशेष लोक अदालत में आरबिट्रेशन के निष्पादन वादों से सम्बंधित 27 मामलों का निस्तारण किया गया।
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209





























