हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के बहुचर्चित टिम्बर व्यापारी की मौत के मामले में मृतक परिवार व आरोपी सूदखोरों के मध्य समझौता हो जाने की नगर में चर्चा जोरों पर है। ई हापुड़ न्यूज समझौता होने की चर्चाओं की पुष्टि नहीं करता है।
आपकों याद होगा कि सूदखोरों के सूद वसूली से तंग आकर हापुड़ के एक व्यापारी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी और व्यापारी की मौत के मामले में चार व्यापारियों के विरुद्ध थाना हापुड़ देहात में मुकद्दमा दर्ज है।
पुलिस ने पहले तो आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश अभियान चलाया, परंतु बाद में पुलिस अभियान में शिथिलता आ गई जिसका लाभ आरोपियों ने उठाया और न्यायालय में अग्रिम जमानत हेतु चले गए जिसकी सुनवाई 27 अगस्त हो होगी।
नगर में चर्चा है कि आरोपियों ने मृतक परिवार को लिखित में यह लिखकर दे दिया है कि उनका कोई धन अथवा सूद मृतक परिवार पर नहीं है। बताते हैं कि पीड़ित परिवार ने भी अपनी सहमति दे दी है। इस समझौते की ई हापुड़ न्यूज पुष्टि नहीं करता है, क्योंकि दोनों पक्ष चुप्पी साधे है।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891



























