
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय से जाने रौद्र संवत्सर का प्रभाव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नव श्रीसंवत्सर 2083(अग्नि वसु नख सम्मिते वैक्रमाब्दीये) रौद्र नामक संवत्सर रौद्र हिन्दू काल गणना के 60संवत्सरों (60वर्षीय चक्र) में से एक माना जाता हैं /जिसका नाम शब्द -रूप से उग्र ,क्रोध -भाव और तेज ऊर्जा से जुड़ा हैं । रौद्र शब्द भगवान शिव के प्रलयकारी रूप से जोड़ा जाता हैं । इसलिए इस संब्तसर को उग्र,तीव्र ,और कुछ हद तक चुनौतीपूर्ण माना गया हैं । इस अवधि में संघर्ष राजनितिक -सामाजिक अस्थिरता और कुछ भयंकर घटनाएं अधिक दिखाई देने की भी संभावना हैं । ज्योतिष के अनुसार रौद्र संवत्सर के उग्र प्रभाव को काम करने हेतु दान -पुण्य ,सेवा जप ,तप ,भजन ,व्रत ,लाभकारी सिद्ध होगा । नमः शिवाय का जाप लाभप्रद रहेगा।नव श्रीसंवत्सर 2083(अग्नि वसु नख सम्मिते वैक्रमाब्दीये) का राजा गुरु और मंत्री मंगल हैं ।
रौद्र श्रीसंवत्सर 2083(अग्नि वसु नख सम्मिते वैक्रमाब्दीये) का सभी 12 राशियों पर प्रभाव
मेष :-करियर में नौकरी या पदोंउन्नति के योग ,साहस बढ़ेगा,लेकिन गुस्से पर नियंत्रण आवश्यक !
वृष :-आर्थिक मजबूती ,सम्प्पति लाभ संभव ,गले और पेट की सेहत का ध्यान रखें !
मिथुन :-भाग्य मजबूत होगा ,कर्म और पार्टनर से सहायता प्राप्त होगी !
कर्क :-गुप्त चिंता और स्वास्थय कष्ट संभव !
सिंह :-सरकारी कामों में सफलता ,मान सम्मान बढ़ेगा ,अति आत्मविश्वाश से बचे !
कन्या :-शत्रु का नाश होगा ,दाँत और सिर दर्द ,चिड़चिड़ापन रहेगा ,वैवाहिक जीवन में तनाव !
तुला :-साझेदारी और जीवन साथी से लाभ खान -पान संतुलित रखें !
वृश्चिक :-सम्प्पति -भूमि लाभ ,संघर्ष के बाद विजय !
धनु :-गुरु की कृपा से शिक्षा -धार्मिक क्षेत्र में मान-सम्मान ,निर्णय क्षमता मजबूत !
मकर :-तनाव ,स्थान परिवर्तन ,सत्ता -सम्बन्धी चुनौती दे सकते हैं सावधान रहे !
कुंभ :-नए प्रोजेक्ट और भाई -बहनों का सहयोग ,अनावश्यक खर्च से बचे !
मीन :-न्याय -शिक्षा में सफलता ,आर्थिक संचय !
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा( राजि.)
प्रदेश अध्यक्ष
!! श्री ज्योतिष कार्यालय !!
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
संपर्क सूत्र 9634408321
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton

































