हापुड, सूवि(ehapurnews.com): हापुड के दिव्यांगजनों के लिए यह खास खबर है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को निःशुल्क ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, वैसाखी, कान की मशीन, छड़ी कलीपर व अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किया जाता है। उक्त योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु दिव्यांगजन विभाग की निर्धारित वेबसाइट https://divyangianup.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।आनलाइन आवेदन करने हेतु आवश्यक अभिलेख-
1. दिव्यांगता प्रमाण-पत्र / यू०डी०आई०डी० कार्ड 2. आय प्रमाण पत्र 3. निवास प्रमाण-पत्र
4. निवास प्रमाण-पत्र 5. आधार कार्ड 6. फोटो 7. मोबाइल नम्बर
उक्त कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु उपरोक्त सभी प्रमाण पत्रों के साथ अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र पर समस्त आवश्यक अभिलेख के साथ जाकर निर्धारित वेबसाइड https://divyangianup.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कराकर आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी समस्त सलग्नों सहित कार्यालय में जमा करें, ताकि नियमानुसार कार्यवाही कर आपको सहायक उपकरण का लाभ प्रदान किया जा सके।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093


































