हापुड़ से बृजघाट के लिए सीधी बस, कल सुबह 6.30 बजे पक्काबाग से होगी रवाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रत्येक अमावस्या व पूर्णिमा के अवसर पर हापुड़ डिपो से गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट के लिए सीधी बस चलाई जाएगी। हापुड़ डिपो द्वारा यह फैसला गोल मार्केट व्यापार समिति की मांग पर लिया गया है।
दिनेश गुप्ता (घड़ी वाले) ने बताया कि हापुड़ से बृजघाट के लिए पहली बस सेवा 8 मई की सुबह 6:30 बजे हापुड़ के पक्का बाग चौराहा से रवाना होगी जो बृजघाट से हापुड़ के लिए सुबह 9:00 बजे बृजघाट से चलेगी। बस में साधारण किराया लगेगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हापुड़ डिपो के एआरएम रणजीत सिंह का कहना है कि यदि यात्रियों की संख्या ठीक-ठाक रही तो प्रत्येक दिन हापुड़ से बृजघाट के लिए बस सेवा चलाई जाएगी।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586


























