हापुड़ (गढ़मुक्तेश्वर), सीमन/प्रज्ज्वल शर्मा (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर में रामलीला इस बार एक नए रूप में नजर आएगी। कोरोना महामारी को देखते हुए पिछले दो वर्षों से रामलीला का मंचन नहीं हो पा रहा है। लेकिन इस बार रामलीला कमेटी ने भक्तों के लिए रामलीला को नए रूप में ढालने का कार्य किया है। रामलीला इस बार डिजिटल रूप में बड़े पर्दे पर होने जा रही है जिसमे सीमित लोगों को ही देखने का अवसर प्राप्त होगा।
पिछले वर्ष भी कोरोना महामारी के चलते रामलीला का मंचन नहीं हो पाया था और इस बार भी स्थिति को देखते हुए रामलीला का मंचन डिजिटल रूप में किया जा रहा है। रामलीला कमेटी अध्यक्ष रजत चौहान ने बताया कि रामानंद सागर के सीरियल “रामायण” को लोगों ने खूब पसंद किया था। उसी नजरिए के साथ रामानंद सागर की रामायण को बड़े पर्दे पर उतार कर लोगों को दिखाया जाएगा। महामंत्री विष्णु दत्त नागर ने बताया कि लोगो की सुरक्षा के लिहाज से सूक्ष्म रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सीमित संख्या में लोग रामायण देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि रामलीला लोगों को राम से जोड़ने का कार्य करती है और रामानंद सागर की रामायण देख कर भक्तों में राम के प्रति जो आस्था है उसमे निश्चित रूप से वृद्धि होगी।
डिजिटल रामायण की खबर सुनकर नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और लोगो में भारी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। सुरक्षा के लिहाज से आयोजित इस रामायण को लोगो द्वारा काफी समर्थन मिल रहा है।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099

































