👁 0 views Views
हापुड़,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): दिगम्बर जैन समाज के पर्यूषण पर्व 10 सितम्बर से शुरू होंगे।जैन
समाज हापुड़ के अध्यक्ष राजेश जैन एवं महामंत्री अशोक जैन ने बताया कि पर्यूषण पर्व में करोना नियमों का पालन करते हुए प्रति दिन आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार पर प्रातःकाल शान्ति धाराअभिषेक सिंचन, पूजा अर्चना, सायंकाल महाआरती, धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।उन्होंने कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है। प्रति दिन धर्म के दस लक्षणों में से एक पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

























