
हापुड़ पहुंचे डीआईजी ने किया अपराध शाखा, डीसीआरबी, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वाड, नफीस सेल व स्वाट व सर्विलांस वार्षिक निरीक्षण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जनपद हापुड़ की अपराध शाखा, डीसीआरबी, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वाड, स्वाट व सर्विलांस तथा नफीस शाखाओ का वार्षिक निरीक्षण किया।उन्होने जनपदीय अपराध शाखा की विवेचनाओं का अर्दली रुम किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हापुड कुवँर ज्ञानंजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।हापुड पहुंचने पर डीआईजी को गार्ड आफ आनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी व कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।फील्ड यूनिट में नियुक्त मु0आ0 740 मनोज कुमार को एफएसएल किट की अच्छी जानकारी होने पर पुरस्कृत किया गया।उन्होने कहा कि अपराध शाखा में लंबित विवेचनाओ को गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य संकलन एवं नये आपराधिक कानून के अन्तर्गत नियमानुसार साक्ष्यों को सम्मिलित करते हुए समय से निस्तारण करें।
लंबित विवेचनाओ के संबंध में क्षेत्राधिकारी अपराध द्वारा 15 दिवस में व पुलिस अधीक्षक द्वारा 01 माह में अर्दली रूम किया जाये।
अपराध कारित होने पर डॉग स्क्वाड, फील्ड यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करें। 7 साल से अधिक सजा के प्रत्येक प्रकरण में अवश्य जाये। यूपी-112 / कन्ट्रोल रूम से समन्वय रखें, केवल थानो पर ही निर्भर न रहे। स्वॉट/ सर्विलांस टीम को और अधिक सक्रिय रखा जाये।डीसीआरबी द्वारा गैंग पंजीकरण की कार्यवाही समय से की जाये।गुमशुदाओं की तलाश हेतु ऑपरेशन खुशी चलाकर कम से कम समय में बरामदगी हेतु सार्थक प्रयास किए जाए। सीसीटीएनएस से प्राप्त ऑनलाईन आवेदन सेवाएं 03 दिवस की समय सीमा में पूर्ण करें। एमवी एक्ट में सीज वाहनो, जो दावा रहित है का मिलान लुटे व चोरी हुए वाहनो से कराये ।
सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867






























