👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो से संचालित बसों में से आठ बसों का संचालन मई के महीने में बंद हो गया जिनकी मियाद पूरी हो चुकी थी। ऐसे में इनके स्थान पर चार नई बसें डिपो को मिली लेकिन जून में अब एक बार फिर आठ बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा जिनकी समय सीमा पूर्ण हो चुकी है।
लगातार हो रही बसों की कमी के कारण हापुड़ से विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भीड़ का सामना करना पड़ेगा जिससे उनकी परेशानी बढ़ेगी। बसों की किल्लत के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है जिनका कहना है कि डिपो को जल्द ही नई बसें मिले।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT





























