हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जिला अस्पताल की अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ रुपाली गुप्ता को नोएडा में स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रैक्टिस करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ा है। जांच कमेटी ने वीडियो भी बनाई है जहां डॉक्टर रूपाली गुप्ता अपनी सरकारी नौकरी को दाव पर लगाकर मरीजों से 600 रुपए ओपीडी शुल्क ले रही थी। जिलाधिकारी के निर्देशों पर गठित टीम ने नोएडा में डॉक्टर रूपाली गुप्ता को निजी प्रैक्टिस करते हुए रंगे हाथ को पकड़ा है। मंगलवार को कमेटी सीएमओ को जांच रिपोर्ट सौंपेगी। हापुड़ के सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि अस्थि रोग विशेषज्ञ ना ही सरकारी ड्यूटी पर ध्यान दे रही थी और ना ही सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थी। मरीज से दुर्व्यवहार का भी आरोप लगा था। शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई तो पता चला कि वह निजी प्रैक्टिस करती हैं।
सीएमओ ने चिकित्सकों को चेतावनी दी है कि वह उपचार सेवा में लापरवाही ना करें। बता दें कि उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
न्यू ईयर पर पार्टी कर रहे हैं तो बुक करें हलवाई: 9219157295

































