अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी मुश्किल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मुख्य मार्ग व बाजार अतिक्रमण से घिरे पड़े हैं और अतिक्रमण मार्ग सिकुड़ कर संकरी गलियों में सिमटते जा रहे हैं और अब लोगों का पैदल भी निकलना दुभर हो गया है नगर के मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर पुलिस व प्रशासन स्तर पर होने वाली सभी बैठकों में गूंज होती है और अतिक्रमण को हटाने की मांग की जाती है।
अब एक भाजपा नेता ने अतिक्रमण को लेकर अपनी टिस व्यक्त की है। यह भाजपा नेता है मीडिया प्रभारी सुयंश वशिष्ठ। उन्होंने कहा है कि कोठी गेट से लेकर कैलाश गंगा भवन व उससे आगे कुछ दुकानदारों ने सड़क पर जबरदस्त अतिक्रमण कर लिया है और सड़क पर ही सामान रखकर अपना व्यवसाय चला रहे है। अतिक्रमण के कारण कोठ गेट इलाके से पैदल भी निकलना दूभर हो रहा है। एम्बुलैंस तक भीड़ में फंस जाती है। सुयंश वशिष्ठ ने ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
यदि गौर करें तो कसेरठ बाजार, सर्राफा बाजार, बाजार बजाजा, चंडी रोड, पक्काबाग चौराहा, स्वर्ग आश्रम रोड, गोल मार्किंट व रेलवे रोड, तहसील चौराहा तथा मेरठ तिराहा भी अतिक्रमण से अछूते नहीं है। हापुड़ का रेलवे रोड तो पूरी सीमाएं लांघ चुका है। फुटपाथ पर दुकान लगाने की पगड़ी 2-3 लाख रुपए तक पहुंच गई है। गोल मार्किंट के दुकानदार तो फुटपाथ पर दुकान लगवाने के 400-500 रुपए प्रतिदिन वसूल रहे है। दुकान के दुकान लगाने की प्रथा और पैसे वसूलने की प्रथा हापुड़ में ही दिखाई देती है। अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ अवैध वसूली करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जरुरी है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065



































