
दिव्यांगजन को मोटेराइज साईकिल मिली
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):नमों दिव्यांग अभियान’ भारत के अंतर्गत डिसएबल्ड हेल्पलाइन फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में आर्य समाज मंदिर प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में पाँच दिव्यांग जनों को मोटराइज ट्राईसाइकल, बैसाखी उपलब्ध करायी गयी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता माधरे थी।जिनका कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। कविता माधरे ने प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में सरकारों की दिव्यांग सशक्तिकरण की योजनाओं, नमो दिव्यांग अभियान के अंतर्गत देश भर में चल रही सामाजिक न्याय कि गतिविधियों के सराहते हुए दिव्यांग जनों को समावेशी विकास में भागीदारी का आह्वान किया। जिला महामंत्री मोहन सिंह ने भी सरकार की उपलब्धियों सुगम वातावरण बनाने की योजनाओं को बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अध्यक्ष विभु बंसल रहे। तदोपरांत पाँच दिव्यांग जनों को मोटराइज ट्राईसाइकल व बैसाखी उपलब्ध कराई गयी एवं सकुशल संचालन का प्रशिक्षण यातायात जागरूकता कि जानकारी दी गयी।
सभी लाभार्थियों को सम्मान जनक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर नमो दिव्यांग अभियान के जिला संयोजक सत्यवीर सिंह, संजय शास्त्री, नगर संयोजक उमेश कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्व प्रकाश शर्मा, जिला मंत्री ललित गर्ग मोदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सभासद अंशुल मित्तल, नगर मंडल अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी, सभासद दीपक शुक्ला, अधीर सिंह, संजय गोयल, सचिन मित्तल, संचालक विनोद शर्मा, हिमांशु शर्मा, संजीव गोयल, संजय भारती, मनीष पवाँर, रितेश माहेश्वरी, विकास जैन बधिर, हरिओम सैनी सहित विभिन्न गणमान्य एवं दिव्यांग जन उपस्थित रहे।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926




























