हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना धौलाना पुलिस ने वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि धौलाना पुलिस दहरा की झाल पर गश्त कर रही थी कि संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 80 लीटर डीजल, तेल चोरी करने के उपकरण, दो चाकू, फर्जी नम्बर प्लेट लगा कैंटर आदि बरामद किए है। आरोपी दहपा का नौशेर तथा थाना किठौर के गांव बहरोड़ा का अब्दुल कलाम तथा पिलखुवा के अल्वीनगर का समानू है।
























