👁 0 views Views
तारीख पर हाजिर नहीं हुए,गिरफ्तार
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं वारन्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने 03 वारन्टियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी पिलखुआ के आदमपुर का रितेश,अशोक नगर का राजेंद्र तथा श्याम नगर हापुड का कैलाश हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

























