👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी आरती मिश्रा शिकायतों के बाद जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में स्थित गांव भरना में गौशाला पहुंची जहां उन्होंने औचक निरीक्षण किया। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने गौशाला का निरीक्षण किया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान आरती मिश्रा ने गोवंश का चारा, पीने का पानी, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
आपको बता दें कि ग्रामीणों ने शिकायत की थी जिसके बाद अपर मुख्य अधिकारी आरती मिश्रा गुरुवार को गौशाला पहुंची और उन्होंने व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इसी के साथ ग्रामीणों से भी बातचीत की और संबंधित को जरूरी निर्देश भी दिए।



























