👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गोयना में स्थित जूनियर हाई स्कूल की छात्रा ने दुनिया में अपने परिवार, जनपद और देश का नाम रोशन किया है. ईशा ने नृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अमेरिका तक देश की छाप छोड़ दी है जिसके बाद उन्हें हीरे के झुमके से नवाजा गया है. बता दें कि अमेरिका की संस्था सत्यमेव जयते ने ऑल इंडिया स्तर पर आशा की किरण नाम की ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें छात्रा ईशा ने भी हिस्सा लिया. ईशा ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर टॉप तीन स्थानों पर जगह बनाई. इसके बाद उन्हें हीरे के झुमके मिले. ईशा की सफलता से परिवार में खुशी की लहर है.
अमृत डायग्नोस्टिक के Mega Health Camp में नि:शुल्क परामर्श: 7817982711


























