हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सेवा भारती जनपद हापुड़ ने हापुड़ के मेरठ रोड पर बसे घुमंतु ( धूधलियों ) को वर्तमान स्थान से न हटाए जाने और उनके उत्पादों को बिक्री कराए जाने की मांग की है।
संगठन का कहना है कि आज भारतवर्ष विकास के पथ पर निरंतर नये-नये आयामों को छू रहा है। और शासन द्वारा अति गरीब नागरिकों के लिए घरेलू गैस, विद्युत, पानी, शौचालय, आवास, सस्ता राशन, फ्री राशन जैसी सुविधाएं दी जा रही है। किंतु अभी भी धुधलिया समाज इन सुविधाओं से वंचित है।
इनके मतपत्र भी बनाए गए है और चुनावों में ये मतदान भी करते आ रहे है। हापुड़ में मेरठ रोड पर सड़क किनारे ये लोग बहुत समय से रह रहे है। लोहे के उपकरण बनाकर बेचकर जीवन यापन कर रहे है।
ये लोग प्रशासन द्वारा इनके विरुद्ध धारा 107/116 दंड प्रक्रिया संहिता व भूमि पर अवैध कब्जा जैसी कार्रवाही से भयभीत है।
इस संबंध में गाड़िया लौहार स्वयं व प्रांतीय मीडिया प्रभारी सेवा भारती उत्तर प्रदेश कपिल त्यागी व धनश्याम कश्यप हापुड़ जिला मंत्री सेवा भारती, यश व हरेंद्र सिंह आदि द्वारा अनेक बार मौखिक व लिखित रुप से शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। संगठन की मांग है कि मेरठ रोड हापुड़ के धुधलियों को वर्तमान स्थान से न हटाया जाए और अपने उत्पाद को बेचने की अनुमति दी जाए।
हापुड़: रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 50% छूट: *7505835891
























