👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी बासिद प्रधान ने गुरुवार को नामांकन किया। इस दौरान उन्होंने धौलाना विधानसभा से मौजूदा विधायक असलम चौधरी और पूर्व विधायक धर्मेश तोमर पर जमकर निशाना साधा। बासिद प्रधान ने कहा कि विकास के मामले में क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। क्षेत्र को विकास की जरुरत है। बता दें कि धौलाना से भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व विधायक धर्मेश तोमर, सपा-रालोद के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक असमल चौधरी पहले ही नामांकन कर चुके हैं।





























