
धौलाना के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. केपी सिंह बने असम में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव शौलाना के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. के.पी. सिंह को असम में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी बनाया गया है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद पर उनका चयन हुआ है जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
डॉ. केपी सिंह ने बताया कि उन्होंने आयुर्वेद के माध्यम से कैंसर उपचार में प्रस्नातक की उपाधि ली है। असम सरकार, गुवाहाटी के पास कैंसर उपचार केंद्र की स्थापना कर रही है जिसमें उन्हें वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। यह केंद्र अगले महीने से शुरू होने की संभावना है।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627































