
धौलाना: पुरानी रंजिश में युवक पर किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव नगला उदयरामपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव उदयरामपुर के रहने वाले पीड़ित प्रवेश कुमार ने बताया कि दो दिन पहले गांव के व्यक्ति से उसका विवाद हुआ था। इस बात से नाराज होकर आरोपी पक्ष लगातार उसके साथ वारदात करने की फराक में था। बुधवार की सुबह प्रवेश अपने खेत पर धान के पुआल उठाने गया था। इसी दौरान गांव के चार युवकों ने पहुंचकर गाली-गलौज कर दिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में प्रवेश को चोट आई। आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। परिजनों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वेडिंग के लिए “द रेमंड शॉप” से खरीदें “लेने-देने के जोड़े”: 9149331926






























