👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा खीचरा की वेलकम कॉलोनी में 10 दिन पहले किराए के मकान में रहने आई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान है जिसका पति मौके से फरार है। मृतका की पहचान 40 वर्षीय नीलम देवी पत्नी विनय कुमार के रूप में हुई है जो कि यूपीएसआईडीसी स्थित कंपनी में नौकरी करती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार पति की तलाश शुरू कर दी है। नीलम देहरा में हाजी बबलू के मकान में किराए पर रह रही थी जिसकी लाश मिलने से हर कोई हैरत में है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065

































