हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में बियर की एक दुकान के सेल्समैन ने नियमों को दरकिनार कर तय दाम से अधिक कीमत पर बियर बेची जिससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ रुपयों के लालच में सेल्समैन ने समय से पहले ही बियर बेचनी शुरू कर दी।
एक ग्राहक ने बीयर की केन खरीदने के लिए सेल्समैन को पैसे दिए जो अंदर से बीयर की केन लेकर आया और समय से पहले ही बीयर बेचने लगा। सेल्समैन ने ओवर रेटिंग कर बियर की केन बेची। वीडियो वायरल होने से आबकारी विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। आपको बता दें कि और भी कई ठेके ऐसे हैं जहां पर समय से पहले और बाद में बियर व शराब अधिक दामों में बिक रही हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























