
धौलाना: दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की मौत हो गई जिससे दोनों के परिवारजनों में मातम छाया है। एक युवक का शव औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला जबकि एक युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
बुधवार की शाम धौलाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित मून बेवरेज कंपनी के सामने शराब के ठेके के पास एक युवक का शव पड़ा मिला जिसकी पहचान धौलाना के छोटा मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय सोमेंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह यूपीएसआईडीसी स्थित कंपनी में खराब मशीन का मैकेनिक था। वह बुधवार की सुबह रोज की तरह ड्यूटी पर गया था जो शाम को वापस नहीं लौटा। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने सोमेंद्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसी के साथ मंगलवार की रात को गांव कंडोला निवासी रोहित वाल्मीकि करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक कूलर लगा रहा था तभी अचानक बिजली के झटके से वह अचेत होकर गिर पड़ा जिसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)





























