हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त विवाद हो गया जिसने संघर्ष का रूप ले लिया।
इस दौरान लाठी-डंडों से लैस होकर आए दोनों पक्ष के लोगों ने जमकर पथराव किया।
20 मिनट तक हुआ पथराव:
20 मिनट तक हुए पथराव से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। लोग अपने घरों में दुबक गए। ग्रामीणों में दहशत की स्थिति बन गई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से पांच लोग घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा का कहना है कि हालात का जायजा लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। वहीं धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह विष्ट का कहना है कि मामले में लिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद:
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव देहरा निवासी बिलाल शटरिंग लगाने का काम करता है। बिलाल का गांव के ही जफरु से पैसों के लेनदेन को लेकर बुधवार की देर शाम विवाद हो गया और दोनों में कहासुनी हो गई जिसने विवाद का रूप ले लिया। शोर सुनकर दोनों पक्षों की ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर इकट्ठा हो गए और एक दूसरे पर हमला कर दिया।

घर के बाहर बैठे लोग दुबके:
माहौल इस कदर बिगड़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। घरों के बाहर बैठे लोगों ने किसी तरह भागकर खुद को बचाया। संघर्ष इतना जबरदस्त था कि एक पक्ष के गुलफाम, बिलाल और दूसरे पक्ष के जफरू, राजा और मोहम्मद रफी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763





























