
धौलाना: होटल में ले जाकर किशोरी से रेप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कस्बा स्थित मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर उसकी नाबालिक बेटी को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
मामला गुरुवार का बताया जा रहा है जब एक व्यक्ति ने धौलाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी 14 साल व 7 साल की बेटी को बाइक पर बैठार एक होटल में ले गया जहां आरोपी ने होटल में 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर बेटी ने आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और मुकदमा दर्ज कर लिया। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867
































