
धौलाना: रोड रोलर की चपेट में आने से डाक विभाग के सेवानिवृत कर्मचारी की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र की ऊपरी गंग नहर पटरी से होकर आ रहे गांव देहरा के पास पटरी पर रोड रोलर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान चतर सिंह यादव निवासी गांव निधावली के रूप में हुई है जो डाक विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि चतर सिंह सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में गाजियाबाद गए थे। शाम 5:00 बजे वह ऊपरी गंग नहर की पटरी से होकर गांव आ रहे थे। गांव देहरा के पास पटरी पर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। रोल डॉलर की चपेट में आकर चतर सिंह घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867

































