
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):डासना। वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ पर बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हालांकि, उनको उद्यमी ने अस्पताल में भी भर्ती कराया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वेव सिटी क्षेत्र में एनएच नौ स्थित आईएमएस कॉलेज के पास बीती रात डासना से गाजियाबाद की ओर जा रहा बाइक सवार युवक मालवाहक वाहन से टकराने पर घायल हो गया। जिसे पिलखुवा से अपने घर नोएडा जा रहे उद्यमी विकास राठी ने मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को एम्स दिल्ली रेफर करवाया जहां रविवार सुबह युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान धौलाना हापुड़ के पिपलेडा निवासी रेहान (20) के रूप में हुई। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी लिपी नगायच ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
































