धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर










धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला के साथ उसके प्रेमी ने मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और जेवर छीन लिए। शोर सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और महिला की गंभीर हालत देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़िता ने बताया कि वह अपने जीजा के साथ बाजार से सब्जी लेने आई थी जहां पहले से ही घात लगाए उसका प्रेमी बैठा था। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी प्रेमी ने उसे मोबाइल फोन के बहाने एक दुकान पर बुलाया जहां जबरदस्ती करते हुए महिला का मोबाइल व आभूषण छीन लिए और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला ने बताया कि आरोपी प्रेमी पहले भी उसका रिश्ता तुड़वा चुका है। राहगीरों की सूचना पर धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||








  • Related Posts

    पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

    Read more

    विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

    🔊 Listen to this विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज ऊर्जा और उत्साह के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

    पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

    विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

    ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

    ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

    तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

    तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

    धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

    धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
    error: Content is protected !!