
धौलाना: प्लास्टिक की शीट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी में प्लास्टिक की शीट बनाने की फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लाखों का माल जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
मामला सोमवार का है जब धौलाना क्षेत्र में स्थित यूपीएसआईडीसी में दिल्ली निवासी राजीव अग्रवाल की प्लास्टिक की शीट बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयंकर थी कि दूर से धुआं उठता देखा जा सकता था। आग लगने से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया जिसके पास सभी ने राहत की सांस ली।
कमल डोसा: रात 12 बजे तक फ्री होम डिलीवरी, तीन डोसे के साथ एक मधुबन बड़ा फ्री: 7017570838

































