
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना कस्बे के रहने वाले 45 वर्षीय प्रमोद तोमर ने सोमवार को धौलाना स्थित खंडर में गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि प्रमोद तोमर हापुड़ में अधिवक्ता के यहां मुंशी का काम करते थे जो पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे के आसपास मुंशी ने खंडर में जाकर कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो देखा प्रमोद खून से लथपथ अवस्था में पड़े थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।




























