हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्चे की हुई मौत के मामले में संज्ञान लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार त्यागी ने सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर रोहित को उनके पद से हटा दिया है जिनके स्थान पर डॉ कपिल को सीएचसी अधीक्षक धौलाना बनाया गया है। साथ ही अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट संजय चौधरी, नर्स निशा रानी और चिकित्सक दीपक चतुर्वेदी का जनपद के अन्य अस्पतालों में स्थानांतरण कर दिया है।
बता दें कि मामला 29 दिसंबर की रात का है जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जहीर नाम का व्यक्ति अपने 11 महीने के बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचा जिसे सांस लेने में समस्या आ रही थी। बताया जा रहा है कि अस्पताल में चिकित्सक ना मिलने की वजह से ऑक्सीजन की कमी के चलते बच्चे ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी को मिली तो उन्होंने दो सदस्य कमेटी का गठन किया। टीम ने जांच की और रिपोर्ट में लापरवाही का पता चला जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























