धौलाना: दो पक्षों में हुए विवाद का सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव खिचरा में गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 बजे के आसपास दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान ईट, लाठी-डंडे चले। यह घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मामला गांव खिचड़ा से सामने आया है जहां दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुआ जिसने धीरे-धीरे मार पिटाई का रूप ले लिया। जिसके हाथ में जो आया उसने उसी से वार कर दिया। किसी ने लाठी तो किसी ने ईट से ही एक दूसरे पर हमला कर दिया। यह सारी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित





























