
धौलाना: रजवाहे में मिले महिला की लाश का मामला, गला घोंट कर की थी महिला की हत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव उदयरामपुर नगला के रजवाहे में बुधवार की सुबह मिली 30 वर्षीय महिला की लाश की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस लगातार महिला की पहचान का प्रयास कर रही है। वहीं महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है जिसमें खुलासा हुआ है कि गला घोटकर महिला की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
आपको बता दें कि बुधवार की सुबह गांव के रजवाहे में अज्ञात महिला का शव मिला था। शव कीचड़ में सना हुआ था। मृतक की चप्पल और फटे कपड़े राजवाहे की पटरी पर पड़े मिले थे। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या करने का मामला सामने आया है जबकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























